Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुकदमा चला तो भी प्रचार अभियान से नहीं हटूंगा पीछे : Donald Trump

March 5, 2023

मुकदमा चला तो भी प्रचार अभियान से नहीं हटूंगा पीछे : Donald Trump

अमेरिकाः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि उनके खिलाफ मुकदमा चलता है तो भी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए उनका प्रचार अभियान जारी रहेगा। ट्रंप ने वार्षकि ‘कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कांफ्रेंस’ में अपने संबोधन से पहले पत्रकारों से कहा, कि बिल्कुल, मैं पीछे हटने के बारे में सोच भी नहीं सकता। ट्रंप के खिलाफ 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम में हेरफेर के प्रयास को लेकर जांच की जा रही है।

इसके अलावा वह गोपनीय दस्तावेजों को अपने पास रखने व अन्य मामलों को लेकर भी जांच का सामना कर रहे हैं। ट्रंप ने शनिवार रात अपने भाषण में समर्थकों से कहा कि वह दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए अंतिम लड़ाई में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, कि हमने जो शुरू किया था, उसे खत्म करने जा रहे हैं। हम मिशन पूरा करने जा रहे हैं। हम इस लड़ाई का अंत जीत के साथ देखने जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें