Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्य प्रदेश को हराकर शेष भारत ने ईरानी कप जीता

March 5, 2023

मध्य प्रदेश को हराकर शेष भारत ने ईरानी कप जीता

शेष भारत ने सत्र के अंतिम घरेलू मैच के आखिरी दिन रविवार को यहां ईरानी कप में मध्य प्रदेश को 238 रन से करारी शिकस्त देकर अपना दबदबा बनाये रखा।जीत के लिए 437 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पिछले सत्र की रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम दूसरी पारी में 198 रन पर आउट हो गयी।मध्य प्रदेश की टीम ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 81 रन से की थी। उसे पहली बार ईरानी कप को जीतने के लिए और 356 रन की जरूरत थी।लेकिन कल के नाबाद बल्लेबाज हिमांशु मंत्री अपने 51 रन के स्कोर में बिना कोई इजाफ किये आउट हो गये।

शेष भारत के लिए सौरभ कुमार ने तीन जबकि मुकेश कुमार और पुलकित नारंग ने दो-दो विकेट लिये।इससे पहले भारतीय टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार यशस्वी जायसवाल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दूसरी पारी में भी शतक जमाया था।पहली पारी में 213 रन बनाने वाले जायसवाल ने दूसरी पारी में 144 रन का योगदान दिया जिससे शेष भारत इस पारी में 246 रन बनाने में सफल रहा। शेष भारत ने पहली पारी में 484 रन बनाए थे जिसके जवाब में मध्य प्रदेश 294 रन बनाकर आउट हो गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें