Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bajaj Electricals को SBPDCL से मिला 565 करोड़ रुपये का अनुबंध

March 5, 2023

Bajaj Electricals को SBPDCL से मिला 565 करोड़ रुपये का अनुबंध

नई दिल्ली: बजाज इलेक्ट्रिकल्स की ईपीसी इकाई को ‘साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड’ (एसबीपीडीसीएल) से 564.87 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि यह अनुबंध संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत घरेलू इकाई एसबीपीडीसीएल द्वारा वस्तुओं और सेवा की आपूर्ति से संबंधित है। कंपनी ने कहा कि बिहार के सासाराम और मुंगेर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के वितरण संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए संयंत्रों की आपूर्ति और उनकी अवस्थापना भी इस अनुबंध का हिस्सा है। बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने कहा, ये परियोजनाएं अनुबंध जारी होने के 30 महीनों के अंदर पूरी होंगी। इनका कुल मूल्य 564.87 करोड़ रुपये है। बजाज इलेक्ट्रिकल्स देश के अग्रणी औद्योगिक घराने बजाज समूह का हिस्सा है। वित्त वर्ष 2021-22 में इसका कारोबार 4,813 करोड़ रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें- पत्नी की इनकम पति से ज्यादा हो, तो भी देना होगा मुकदमे और यात्रा का खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें