Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nurpur के ऐतिहासिक बृजराज स्वामी मंदिर में धूमधाम से दो दिन मनाया जाएगा Holi Festival

March 6, 2023

Nurpur के ऐतिहासिक बृजराज स्वामी मंदिर में धूमधाम से दो दिन मनाया जाएगा Holi Festival

नूरपुर : जन्माष्टमी के बाद अब नूरपुर के एतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर नूरपुर में दो दिन तक धूमधाम से होली उत्सव मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा व पार्षद गौरव महाजन ने बताया कि इस बार मंगलवार 7 मार्च को श्री बृजराज स्वामी मंदिर में फूलों से होली उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नूरपुर की जन्माष्टमी के बाद अब नूरपुर की होली को भी एक अलग पहचान दिलाई जाएगी और इसकी शुरुआत इसी साल 7 तारीख मंगलवार को श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण एवं मीराबाई के साथ फूलों की होली खेल कर करेंगे।

उन्होंने बताया कि 8 मार्च बुधवार को मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर के प्रांगण में सुबह 11बजे से दोपहर 1 बजे तक गुलाल से भी होली खेली जाएगी। बुधवार को श्रद्धालु मंदिर के प्रांगण में गुलाल से होली उत्सव मनाएंगे, इस मौके पर गीत- संगीत का प्रबंध भी किया जा रहा है। उन्होंने शहर वासियों, श्रद्धालुओं एवं इलाका वासियों से होली उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नूरपुर क्षेत्न के ज्यादा से ज्यादा लोग इस होली उत्सव में भाग लेकर इस उत्सव को जन्माष्टमी पर्व की तरह पूरे हिमाचल में ही नही बल्कि वृंदावन की तरह पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाने की ओर अग्रसर हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें