Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आज इन अंक के जातकों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें अपना अंक राशिफल

March 6, 2023

अंक राशिफल: आज इन अंक के जातकों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें अपना अंक राशिफल

अंक 1 ; हाल में आप जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं उसके कारण थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। समय अभी आपके लिए लाभदायक है। रोजाना के कार्यों से बाहर निकल कर अपने विचारों और सपनों का सामना करें।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2: किसी भी बड़े पैमाने पर निर्णय लेने से पहले इनकी जांच करें और सोचें। मौज मस्ती और पार्टी करने का समय आ चुका हैं इसलिए अपने दोस्तों को बुलाइये और उत्साह के साथ इन क्षणों का मज़ा लें।
शुभ अंक- 22

अंक 3 : नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित और चिंतित दोनों हो सकते हैं। शराब,सेक्स और नशीले पर्दार्थों के प्रलोभन से बचें। काम अभी तनाव का स्रोत प्रतीत होगा इसलिए मित्रों के साथ इस मजेदार समय का आनंद लेकर फ़िक्र को हवा में उड़ा दें।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा

अंक 4 :किसी भी चीज़ की अधिकता और फ़िजूल खर्च से बचें। आज अपने आवेगों पर कम नियंत्रण होने के कारण आप उदास महसूस कर सकते है। आपको केवल अपने लिए कुछ समय चाहिए ताकि आप सोच सकें और समस्याओं को हल कर सके।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम

अंक 5 :घर पर आप जिन संघर्षों का सामना कर रहे हैं, उनसे निपटें। अपने धन का सोच समझ कर और रिसर्च कर के निवेश करें। कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। जब घरेलू मामलें आपके सामने आएंगे तो आप नई मिली समृद्धि का आनंद लेने में सक्षम होंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

अंक 6 : आज आप अन्य दिनों से अधिक व्यस्त रहेंगे। नए दोस्त बन सकते हैं और आप अपने प्रियजनों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। रचनात्मक गतिविधियों के लिए अच्छा समय हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 : शिक्षा या आध्यात्मिकता को आगे बढ़ाने से जुडी कोई यात्रा आपके कार्ड में है। शब्दों, चित्रों, कला या संगीत के माध्यम से अपने विचारों को साझा करें। करियर में बदलाव हो सकता है और आर्थिक दबावों को भी महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 : दुर्घटना, चोट या बीमारी से बचने के लिए ध्यान से यात्रा करें। आज आपको पैसों की आवश्यकता महसूस हो सकती है। अपने मासिक बजट, आय के स्रोत और खर्चों की समीक्षा करेंगे। योजना बना कर ही नया ऑफिस या व्यवसाय शुरू करें।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल

अंक 9: एक रहस्य जो आपको परेशान कर रहा था, उसे अपने परिवार के साथ साझा करने की जरूरत है। ऐसे वातावरणों से ब्रेक लें जिससे आप परेशान हैं। हाल ही में बनी यात्रा की योजनाओं से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है किन्तु जल्द ही अप्रत्याशित आय के माध्यम से आपको धन मिलेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें