Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

यदि Russia को हथियार भेजता है China , तो उसे इसके भुगतने होंगे परिणाम : Olaf Scholz

March 6, 2023

यदि Russia को हथियार भेजता है China , तो उसे इसके भुगतने होंगे परिणाम : Olaf Scholz

बर्लिनः जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा कि यदि चीन यूक्रेन में हमले के लिए रूस को हथियार मुहैया कराता है, तो उसे इसके ‘‘परिणाम’’ भुगतने होंगे। बहरहाल, शोल्ज ने उम्मीद जताई कि चीन ऐसा नहीं करेगा। जर्मनी के चांसलर ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से वाशिंगटन में मुलाकात के दो दिन बाद दिए साक्षात्कार में यह बात कहीं। अमेरिकी अधिकारियों ने हाल में सचेत किया कि चीन-रूस को हथियार व गोला-बारूद मुहैया करना शुरू कर सकता है। अपनी यात्रा से पहले शोल्ज ने चीन से हथियार नहीं भेजने और अपने प्रभाव का इस्तेमाल रूस पर यूक्रेन से सैन्य बलों को वापस बुलाने का दबाव बनाने के लिए करने का आग्रह किया।

यह पूछे जाने पर कि यदि चीन रूस की मदद करता है तो क्या उस पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे, शोल्ज ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसे परिणाम भुगतने होंगे, लेकिन अभी हम ऐसे पड़ाव पर हैं जहां हम यह स्पष्ट कर रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए और मुझे उम्मीद है कि इस मामले में हमारे अनुरोध को मान लिया जाएगा, लेकिन हमें इस पर नजर रखनी होगी और हमें बहुत, बहुत सावधान रहना होगा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें