Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hero MotoCorp ने महंगी इलेक्ट्रिक बाइक के लिए Zero Motorcycle के साथ किया करार

March 6, 2023

Hero MotoCorp ने महंगी इलेक्ट्रिक बाइक के लिए Zero Motorcycle के साथ किया करार

नई दिल्ली: दो पहिया वाहनों की कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने महंगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के निर्माण एवं इससे जुड़े अन्य सहयोग के लिए अमेरिका की कंपनी जीरो मोटरसाइकिल के साथ करार किया है। हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में सोमवार को कहा कि इस करार के तहत पॉवर ट्रेन और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विकसित करने में जीरो की विशेषज्ञता के साथ ही हीरो मोटोकॉर्प का विनिर्माण का जो पैमाना है उसका तथा विपणन का लाभ मिल सकेगा। कंपनी के निदेशक मंडल ने सितंबर 2022 में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और पॉवरट्रेन कंपनी जीरो मोटरसाइकिल में छह करोड़ डॉलर के इक्विटी निवेश को मंजूरी दी थी। हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन मुंजाल ने कहा, ‘‘वाहन क्षेत्र में सतत स्वच्छ प्रौद्योगिकी के दौर को शुरू करने की दिशा में हमारी यात्र में जीरो मोटरसाइकिल के साथ यह साझेदारी एक अहम पड़ाव है।’’

ये भी पढ़ें: सोनिया मर्डर केस : कैंडल मार्च में मासूम बेटी ने मांगा न्याय

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें