Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

छोटी टेक फर्मो ने छंटनी वाले बिग टेक कर्मचारियों से कहा- हम आपको उतना पैसा नहीं दे सकते

March 6, 2023

छोटी टेक फर्मो ने छंटनी वाले बिग टेक कर्मचारियों से कहा- हम आपको उतना पैसा नहीं दे सकते

सैन फ्रांसिस्को: निकाले गए लाखों बिग टेक कर्मचारी जल्द से जल्द नौकरी पाने की होड़ में हैं। वो छोटी टेक फर्मो में आवेदन कर रहे हैं जहां उनसे कहा जा रहा है कि ‘हम आपको उतना पैसा नहीं दे सकते।’ द सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक पूर्व अमेजन सॉफ्टवेयर इंजीनियर एरिक 200,000 डॉलर से अधिक के वेतन और स्टॉक पैकेज पर था, जब उसे निकाल दिया गया। जब एक छोटी टेक फर्म ने एरिक को अमेजन से कम की पेशकश की और उन्होंने बातचीत करने की कोशिश की, तो उन्हें ‘सपाट रूप से कहा गया’ वे उन्हें उतना पैसा नहीं दे सकते और उन्होंने ‘आखिरकार नौकरी स्वीकार कर ली जो उनके पिछले वेतन से कम की नौकरी है। सात से 15 साल के अनुभव वाला एक वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिग टेक फर्म से 300,000 डॉलर से 450,000 डॉलर तक की उम्मीद करता है।

मेटा, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर, सेल्सफोर्स और अन्य जैसी बड़ी टेक फर्मो में छंटनी होने पर अब इस पैकेज में गिरावट साफ देखी जा रही है। वाशिंगटन विश्वविद्यालय के इवांस स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी के एक अर्थशास्त्री जैकब विगडोर के अनुसार, छंटनी के और एक और दौर देखकर उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘टेक फर्मों को अब लगने लगा है कि छोटे कार्यबल से भी काम चलाया जा सकता है, इसलिए वो और छंटनी कर सकते हैं।’’ 2022 में टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए एक निराशाजनक वर्ष के बाद, जिसमें लाखों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया, 2023 की शुरुआत इसी तरह से हुई और जनवरी-फरवरी में, 417 कंपनियों ने वैश्विक स्तर पर 1.2 लाख से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। अकेले जनवरी में वैश्विक स्तर पर करीब 1 लाख टेक कर्मचारियों की नौकरी चली गई।

ये भी पढ़ें: सोनिया मर्डर केस : कैंडल मार्च में मासूम बेटी ने मांगा न्याय

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें