Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Honda Motorcycle एंड Scooter का Manesar Half Marathon की घोषणा

March 6, 2023

Honda Motorcycle एंड Scooter का Manesar Half Marathon की घोषणा

नई दिल्ली : दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने वर्ष 2050 तक सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को शून्य तक तक लाने के प्रयास में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होंडा मानेसर हाफ मैराथन की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसके लिए पंजीयन शुरु किया गया है। यह उसके उस दृष्टिकोण के अनुरुप है, जिसके तहत यह ‘समाज के अनुकूल कंपनी बनने के लिए प्रयासरत है’।

एचएमएसआई अपने सामाजिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए समर्पित है और अपनी क्षमताओं को उपयोग करते हुए, हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर दोनों नज़रियों से दुर्घटना मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में प्रयास जारी रखेगी। इस कार्यक्रम का आयोजन मानेसर एवं गुरुग्राम के विभिन्न सरकारी अधिकारियों, आईएमटी मानेसर के ओद्यौगिक संगठन तथा आईएमटी मानेसर के विभिन्न उद्योगों के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से जुटाई गई पूरी धनराशि को सड़क सुरक्षा के लिए दान में दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सोनिया मर्डर केस : कैंडल मार्च में मासूम बेटी ने मांगा न्याय

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें