Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cyril Ramaphosa ने मंत्रिमंडल में किया बदलाव, राष्ट्रीय बिजली संकट के बीच नया विद्युत मंत्री किया नियुक्त

March 7, 2023

Cyril Ramaphosa ने मंत्रिमंडल में किया बदलाव, राष्ट्रीय बिजली संकट के बीच नया विद्युत मंत्री किया नियुक्त

जोहानिसबर्गः दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल में बदलाव की घोषणा की और देश में बढ़ते बिजली संकट के बीच नया विद्युत मंत्री नियुक्त किया। रामाफोसा ने कहा, कि ‘इन परिवर्तनों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सरकार पूरी तरह सक्षम हो और राष्ट्र के नाम संबोधन तथा (इस वर्ष की शुरुआत में) बजट भाषण में की गई प्रतिबद्धताओं को प्रभावी तरीके से पूरा कर पाए।’’ उन्होंने कहा, कि ‘दक्षिण अफ्रीका के लोग काम होते देखना चाहते हैं, उन्हें समाधान चाहिए और वे चाहते हैं कि सरकार उनके लिए काम करे। सरकार में शामिल सभी सदस्यों को उन कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है, जो एक सार्थक बदलाव लाएंगे, जो अगले एक वर्ष के भीतर असल प्रगति को संभव बनाएंगे और जो भविष्य में एक निरंतर सुधार की नींव रखेंगे।’’

रामाफोसा ने डॉ. कगोसीनत्शो रामोकगोपा को नया विद्युत मंत्री नियुक्त किया। इसके अलावा मारोपेने रामोकगोपा को योजना, निगरानी व आकलन की जिम्मेदारी दी गई, ताकि सरकार के प्रदर्शन पर अधिक ध्यान दिया जा सके। रामाफोसा ने पॉल मैशाटिले को नया उप राष्ट्रपति घोषित किया। वह डेविड माबुजा का स्थान लेंगे, जिन्होंने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया था। रामफोसा ने मौजूदा विभागों में 11 मंत्रियों और 11 उप मंत्रियों को भी सूचीबद्ध किया है तथा कुछ अन्य के विभागों में बदलाव किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें