Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार की बढ़ाई धनराशि

March 7, 2023

हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार की बढ़ाई धनराशि

शिमलाः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत दी जाने वाली धनराशि में करीब पांच गुना वृद्धि करने की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुक्खू ने कहा कि महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत दी जाने वाली धनराशि 21,000 रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए धनराशि 5,000 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए करने का फैसला लिया गया है।

महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है। सुक्खू ने स्वतंत्र पत्रकार देव कन्या ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता संगीता खुराना और डॉ. अन्वेषा नेगी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर सुक्खू ने कहा कि महिलाएं समाज का आधारस्तंभ हैं और जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो पूरी दुनिया सशक्त होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें