Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका विमान हादसे में भारतीय मूल की महिला की हुई मौत, बेटी घायल

March 7, 2023

अमेरिका विमान हादसे में भारतीय मूल की महिला की हुई मौत, बेटी घायल

न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से भारतीय मूल की एक महिला की मौत हो गई और उसकी बेटी एवं पायलट प्रशिक्षक घायल हो गए। एक टीवी चैनल ने बताया कि रोमा गुप्ता (63) और उसकी बेटी रीवा गुप्ता (33) रविवार को एक छोटे विमान में सवार थे। विमान के पायलट ने कॉकपिट में धुएं की जानकारी दी और उसके कुछ ही देर बाद लॉन्ग आइलैंड में मकानों के निकट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इस हादसे में रोमा की मौत हो गई और रीवा एवं 23 वर्षीय पायलट प्रशिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डैनी वैजमैन फ्लाइट स्कूल के अटॉर्नी ओलेह डेकायलो ने कहा कि पायलट के पास सभी आवश्यक प्रमाणपत्र और रेटिंग थीं तथा दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के पिछले सप्ताह ही दो कड़े निरीक्षण किए गए थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच करेगा। संघीय विमानन प्रशासन भी इस मामले की जांच कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें