Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमन के लाल सागर में नाव पलटने से 21 लोगों की मौत

March 8, 2023

यमन के लाल सागर में नाव पलटने से 21 लोगों की मौत

मध्यपूर्व एशियाई देश यमन के उत्तर पश्चिम के तट से दूर लाल सागर में एक नाव के पलटने से 21 लोगों की मौत हो गयी है। स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं। जिला परिषद के एक अधिकारी अकरम अल-अहदल ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर होदेइदाह बंदरगाह शहर के उत्तरी हिस्से में अल्लुहेयाह जिले के पास हुई। उन्होंने बताया कि नाव में 27 यात्री सवार थे।

उन्होंने बताया कि ये सभी स्थानीय ग्रामीण यमन के बड़े द्वीप अल्लुहेयाह से कामरान द्वीप पर एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मरने वालों में 12 महिलाएं, सात बच्चे और दो पुरूष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि छह लोग दुर्घटना में बचने में सफल रहे उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए होदेइदाह शहर के अल-थवारा अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना शायद तेज हवा के कारण हुई। कामरान द्वीप और होदेइदाह बंदरगाह अक्टूबर 2014 से हाउती विद्रोहियों के नियंत्रण में हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें