Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेल्सी और बेनफिका चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में

March 8, 2023

चेल्सी और बेनफिका चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में

चेल्सी ने दूसरे चरण के मैच में बोरुसिया डॉर्टमंड को 2-0 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। चेल्सी पहले चरण के मैच के बाद 0-1 से पीछे चल रहा था लेकिन दूसरे चरण में काई हेवर्ट्ज के पेनल्टी पर किए गए दो गोल की मदद से वह 2-1 के कुल स्कोर के साथ अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहा।

इस बीच लिस्बन में बेनफिका ने क्लब ब्रुग को 5-1 से हराकर लगातार दूसरे सत्र में चैम्पियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की। पुर्तगाल की टीम बेनफिका ने पहले चरण में 2-0 से जीत दर्ज की थी। इस तरह से उसने बेल्जियम के क्लब को 7-1 के बड़े अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें