Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

FIFA ने Women World Cup का आधिकारिक पोस्टर का किया अनावरण

March 8, 2023

FIFA ने Women World Cup का आधिकारिक पोस्टर का किया अनावरण

जेनेवाः फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आउटडोर गैलरी प्रतिष्ठानों में महिला विश्व कप 2023 के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया गया है। फीफा ने कहा, कि “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर जारी किए जा रहे पोस्टर में प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की थीम बियॉन्ड ग्रेटनेस को शामिल किया गया है।” उन्होंने बताया कि ट्रॉफी में एक फुटबॉल है जिसे तीन महिला सिल्हूट से घिरी हुई। ट्रॉफी महिलाओं का खेल में जुनून, कौशल और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।

आधिकारिक पोस्टर के साथ मेजबानी के लिए तैयार नौ शहर के पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए है। सभी में तीन महिला आकृतियों के सिल्हूट के बीचोंबीच एक फुटबॉल को दर्शाया गया है। ये पोस्टर आस्ट्रेलिया के एडिलेड में 22 मार्च तक और न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में 21 मार्च तक प्रदर्शित होंगे। फीफा महिला विश्व कप 2023 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 20 जुलाई से 20 अगस्त तक खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें