Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Madagascar में Freddy चक्रवात ने मचाई तबाही, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 10

March 9, 2023

Madagascar में Freddy चक्रवात ने मचाई तबाही, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 10

अंटानानारिवोः उष्णकटिबंधीय चक्रवात फ्रेडी के मेडागास्कर के दक्षिण-पश्चिमी तट पर लौटने से इस चक्रवात से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है और तीन अन्य लोग लापता बताए गए हैं। राष्ट्रीय जोखिम और आपदा प्रबंधन कार्यालय (बीएनजीआरसी) ने बुधवार शाम को यह जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि मोजाम्बिक तट से टकराने से पहले फरवरी में पहली बार मेडागास्कर में चक्रवात से 17 लोग मारे गए थे।

उन्होंने बताया कि चक्रवात ने एक घुमावदार रास्ता बनाया और पिछले सप्ताह के आखिर में मालागासी तट पर लौट आया। जिससे पांच क्षेत्रों में 72,351 लोग प्रभावित हुए।बीएनजीआरसी के अनुसार चक्रवात के कारण 24,358 लोग विस्थापित हुए है, जिनमें से 16,367 को 36 शिविरों में ठहराया गया है। ऐसा अनुमान है कि उष्णकटिबंधीय चक्रवात फ्रेडी मेडागास्कर के पश्चिमी तट से दूर जा रहा है और इसके सप्ताह के आखिर तक इसके मोजाम्बिक में लौटने के भी आसार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें