Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रतिनिधिमंडल Congo में सुरक्षा स्थित का लेगा जायजा

March 9, 2023

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रतिनिधिमंडल Congo में सुरक्षा स्थित का लेगा जायजा

किंशासाः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल 9 मार्च से 12 मार्च तक अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य का दौरा कर वहां की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेगा। कांगो में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन (मोनस्को) ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य कांगो में जनादेश को लेकर सुरक्षा स्थिति का जायया लेना हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार राजधानी किंशासा में प्रतिनिधिमंडल के प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल राजनीतिक कार्यकर्ताओं, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों, राजनयिक समुदाय, मोनस्को और वहां मौजूद संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के सदस्यों से मुलाकात करेगा। सुरक्षा परिषद का प्रतिनिधिमंडल उत्तरी किवु प्रांत की राजधानी गोमा के दौरा कर जमीन स्तर पर सुरक्षा और मानवीय स्थिति का आकलन करने की योजना है। प्रतिनिधिमंडल दौरे के अखिर में गोमा में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें