Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीर सिंह की आवाज़ में भावनाओं को गहराई से दर्शाती फिल्म ‘Chal Jindiye’ का पहला गीत “Maye Ni” रिलीज़

March 9, 2023

बीर सिंह की आवाज़ में भावनाओं को गहराई से दर्शाती फिल्म ‘Chal Jindiye’ का पहला गीत “Maye Ni” रिलीज़

चंडीगढ़: फिल्म ‘ऐस जहानों दूर किते- चल जिंदिये’ का पहला गाना ”माए नी” रिलीज़ हो गया है, जिसकी एक झलक हमने फिल्म के ट्रेलर में भी देखी थी, जिसने दर्शकों के दिल को छू लिया है। घैंट बॉयज़ एंटरटेनमेंट और नीरू बाजवा एंटरटेनमेंट ने फिल्म प्रस्तुत की है और हैरी काहलों, कुलविंदर बिल्ला और संतोष सुभाष थिटे द्वारा निर्मित की गई यह फिल्म, मजबूरी में एक विदेशी भूमि में रहने वाले उन् सभी लोगों की वास्तविक भावनाओं को दर्शाती है।

लेखक-संगीतकार-गायक बीर सिंह ने दर्शकों को एक ऐसा गीत पेश किया है जो उन्हें उस हमदर्दी को महसूस करने पर मजबूर करता है जो वह उनकी दबी हुई भावनाओं को उजागर करता है। इस गाने में दर्शकों की हर उस भावना को जताया गया है जिसने सभी को उस नरमी को महसूस करने की ख्वाहिश को जगाया है जो उनकी तकलीफों को उनसे दूर कर सके।

फिल्म में नीरू बाजवा, गुरप्रीत घुग्गी, कुलविंदर बिल्ला, रूपिंदर रूपी, जस्स बाजवा और अदिति शर्मा सहित एक बड़ी और निपुण स्टारकास्ट है, जो हर उस कहानी को इस फिल्म के ज़रिये दर्शाएंगे जो कहीं न कहीं जी रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें