Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर बुशहर में करवाया जा रहा कार्निवल, लोकल व पहाड़ी कल्चर को दिखाने का किया जा रहा प्रयास

March 9, 2023

रामपुर बुशहर में करवाया जा रहा कार्निवल, लोकल व पहाड़ी कल्चर को दिखाने का किया जा रहा प्रयास

रामपुर बुशहर में आज से बुशहर कार्निवल का आगाज शुरू हो चुका है। इस दौरान मुख्यातिथि के तौर पर सांसद प्रतिभा सिंह ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्निवल में चार चांद लगाए। विधायक रामपुर नंदलाल व एसडीएम रामपुर निशांत तौमर व डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर भी मौजूद रहे।

इस दौरान दर्शकों के लिए पहाड़ी कलाकारों द्वारा विभिन्न स्थानिय पहाड़ी गाने गाकर खुब मन मौहा। पीजी कालेज रामपुर व महिला मंडल की महिलाओं द्वारा भी पारम्परिक नाटी लगाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम हिमाचल खेल संस्कृति पर्यावरण संस्था द्वारा करवाया जा रहा है। इस दौरान खेल एवं पर्यावरण संस्था रामपुर के अध्यक्ष राहुल सोनी ने बताया कि बुशहर कार्निवाल का आयोजन हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह के आदेशानुसार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्निवल का आयोजन 9 से 11 मार्च तक किया जाएगा! कार्निवल में इस बार महिला मंडल भी भाग ले रही है! जिसके माध्यम से वे अपने लोकल व पहाड़ी कल्चर को दिखाने का प्रयास कर रही है! इस दौरान देव धून का भी आयोजन किया गया! इस दौरान बजंतरी मंच पर पहुंचे और उन्होंने देव धून बजाकर लोगों का खुब मन मौहा। यह कार्यक्रम 11 मार्च तक चलेगा! 11 मार्च को मुख्यातिथि के तौर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण विभाग व युवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिरकत करेंगे! इससे पहले 11 मार्च को दिन के समय महा नाटी का भी आयोजन किया जाएगा! जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की 70 महिला मंडल भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें