Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने की पुष्टि, Covid Vaccination से हो सकती है मौत

March 10, 2023

जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने की पुष्टि, Covid Vaccination से हो सकती है मौत

टोक्योः जापान के स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्रालय ने पुष्टि की है कि टीकाकरण के बाद हुई कुल 1,791 मौतों में से एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 टीकाकरण के कारण हुई है। यह जानकारी शुक्रवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक 42 वर्षीय महिला को पांच नवंबर 2022 को टीके की डोज दी गयी और टीकाकरण के एक घंटा 40 मिनट बाद उसकी मृत्यु हो गई। महिला मोटापे, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ति थी, लेकिन परीक्षणों में उन संकेतकों में कोई विचलन नहीं पाया गया जो संभवत: उसकी मृत्यु का कारण बन सकते थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्रालय की एक विशेषज्ञ समिति ने निष्कर्ष निकाला कि ‘टीकाकरण और मृत्यु के बीच एक तरह के संबंध से इंकार नहीं किया जा सकता है।’ विशेषज्ञों ने बताया कि उसी समय टीकाकरण केंद्र के चिकित्सा कर्मचारियों ने भी गंभीर गलतियां की। महिला को तीव्र एलर्जी के संकेतों के बावजूद एड्रेनलिन का इंजेक्शन नहीं लगाया गया था।

जापान में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से संक्रमण के 3.32 करोड़ से अधिक मामले, 2.17 करोड़ लोगों के स्वस्थ होने और 72,989 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 28.97 करोड़ डोज दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें