Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Technologie ने SEBI के पास IPO दस्तावेज जमा कराए

March 10, 2023

Tata Technologie ने SEBI के पास IPO दस्तावेज जमा कराए

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए पूंजी जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती कागजात जमा कराए हैं। दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ विशुद्ध रूप से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। आईपीओ में कंपनी अपनी चुकता शेयर पूंजी के लगभग 23.60 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हुए 9.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी। ओएफएस के तहत, टाटा टेक्नोलॉजीज की मूल कंपनी टाटा मोटर्स कंपनी में 8.11 करोड़ शेयर या 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। चालू वित्त वर्ष 2022-23 के समाप्त नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में कंपनी की परिचालन आय 3,011.79 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले समान अवधि में यह 2,607.30 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इंग्लिस और मोहसिन खान बाहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें