Nasa तीन अप्रैल को चंद्रमा मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की करेगा घोषणा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) करीब 50 वर्ष के बाद चंद्रमा पर अपने पहले मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का खुलासा तीन अप्रैल को करेगी। नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने यह जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियों जारी करते हुए कहा,“तीसरे अप्रैल को, हम आधी सदी.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) करीब 50 वर्ष के बाद चंद्रमा पर अपने पहले मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का खुलासा तीन अप्रैल को करेगी। नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने यह जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियों जारी करते हुए कहा,“तीसरे अप्रैल को, हम आधी सदी में चंद्रमा पर जाने वाले पहले मिशन के लिए चालक दल की घोषणा करेंगे। चार अंतरिक्ष यात्री जिनमें तीन अमेरिका से और एक कनाडा से हैं, चंद्रमा की चारों ओर उड़ेंगे और वे नासा के स्पेस लॉन्च सिस्टम का परीक्षण करेंगे जो कि एक रॉकेट और अंतरिक्ष यान भी है जिसे ओरियन कहा जाता है।” उन्होंने कहा कि नासा ने आर्टेमिस III के लिए पहली पीढ़ी के स्पेससूट दिखाने की भी योजना बनाई है। आर्टेमिस III फॉलो-ऑन मिशन है जो चंद्रमा पर उतरेगा।

- विज्ञापन -

Latest News