Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरे पास ब्रिटेन की अदालत का जुर्माना भरने के लिए पैसा नहीं: Nirav Modi

March 11, 2023

मेरे पास ब्रिटेन की अदालत का जुर्माना भरने के लिए पैसा नहीं: Nirav Modi

लंदन: भगौड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी ने दावा किया है कि उसके पास पैसा नहीं है और 1,50,000 पाऊंड से अधिक की राशि का जुर्माना चुकाने के लिए उसे पैसा उधार लेना पड़ रहा है। नीरव मोदी धोखाधड़ी और धन शोधन के आरोपों में भारत में वांछित है। नीरव मोदी (52) पिछले साल अनुमानित 2 अरब डालर के पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ऋण घोटाला मामले में भारत में प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ ब्रिटेन की सर्वोच्च अदालत में अपनी कानूनी लड़ाई हार गया था। इस बीच नीरव दक्षिण-पश्चिम लंदन में वैंड्सवर्थ जेल में बंद है जहां से वह वीरवार को पूर्वी लंदन में बार्किंगसाइड मैजिस्ट्रेट अदालत में सुनवाई के लिए वीडियो लिंक के माध्यम से पेश हुआ।

लंदन में हाईकोर्ट ने उसे अपने प्रत्यर्पण की अपील के लिए लागत का भुगतान करने का आदेश दिया था, जो अब तक बकाया है। अधिकारियों के अनुसार, अदालती जुर्माने के लिए एक प्रक्रियात्मक सुनवाई में मैजिस्ट्रेट ने 6 महीने में होने वाली समीक्षा सुनवाई से एक महीने पहले 10,000 पाऊंड का भुगतान करने की अनुमति दी। यह पूछे जाने पर कि वह राशि का प्रबंध कैसे करना चाहता है, नीरव ने अदालत को बताया कि वह पैसे उधार ले रहा है क्योंकि उसके पास पर्याप्त धन नहीं है और प्रत्यर्पण कार्यवाही के दौरान भारत में उसकी संपत्ति जब्त कर ली गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें