Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला के गेयटी थिएटर में लोक नृत्य और वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिया का आयोजन, 16 सांस्कृतिक दलों ने लिया हिस्सा

March 11, 2023

शिमला के गेयटी थिएटर में लोक नृत्य और वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिया का आयोजन, 16 सांस्कृतिक दलों ने लिया हिस्सा

( सृष्टि शर्मा ) हिमाचल प्रदेश की समृद्ध पारंपरिक संस्कृति और लोक संगीत को जीवित रखने के लिए हिमाचल प्रदेश भाषा एवम संस्कृति विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी मुहिम के तहत आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य पर भाषा एवं संस्कृति विभाग शिमला जिला द्वारा जिला स्तरीय लोक नृत्य एवं वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता का शिमला गेयटी थियेटर में आयोजित किया गया जिसमें पदम श्री विद्यानंद सरैक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की है।

जिला भाषा अधिकारी अनिल कुमार हारटा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और पारम्परिक लोक विधाओं से जुड़े कलाकारों को मंच प्रदान करने के मकसद से विभाग ने आज जिला स्तरीय लोक नृत्य और वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता का शिमला में आयोजन किया है जिसमें जिला के 16 सांस्कृतिक दल भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले सांस्कृतिक दल को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेले और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी ताकि यह सांस्कृतिक दल हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक लोक संस्कृति संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए काम करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें