Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

युड्रोन ल्हामो : चीन की स्कीइंग दुनिया में एक नया सितारा

March 11, 2023

युड्रोन ल्हामो : चीन की स्कीइंग दुनिया में एक नया सितारा

हाल ही में स्पेन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्की पर्वतारोहण महासंघ विश्व चैम्पियनशिप में तिब्बत के एक युवा खिलाड़ी युड्रोन ल्हामो ने महिला U20 समूह की छोटी दूरी की प्रतियोगिता में खिताब जीता। उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। यह स्की पर्वतारोहण चैंपियनशिप में चीन का पहला स्वर्ण पदक है। गौरतलब है कि शीलोक ड्रोलमा द्वारा 2011 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप जीतने के बाद वह चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से उभरने वाली दूसरी विश्व चैंपियन हैं। शीतकालीन खेलों में, क्रॉस-कंट्री स्कीइंग और स्पीड स्कीइंग चीनी स्कीइंग टीम की सबसे कमजोर खेल इवेंट हैं। चीनी टीम ने फ्रीस्टाइल स्कीइंग और सिंगल-बोर्ड स्कीइंग जैसे इवेंट्स में बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन ये सभी स्किल इवेंट्स हैं। 28 फरवरी को 19 वर्षीय युड्रोन ल्हामा ने 3 मिनट 31 सैकेंड के समय के साथ कम दूरी की स्पर्धा की U20 महिला समूह चैंपियनशिप जीती, जिससे चीनी स्कीइंग के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू हुआ।

चीन की प्रमुख मीडिया जैसे पीपल्स डेली, सीएमजी, और शिनहुआ समाचार एजेंसी ने युद्रोन ल्हामो की इस सफलता पर बहुत ध्यान दिया और युद्रोन ल्हामो की प्रशंसा की। युवती युद्रोन ल्हामो अचानक चीन में एक नए सितारे के रूप में प्रसिद्ध हो गई। युद्रोन ल्हामो का घर पूर्वी तिब्बत के लिन ची क्षेत्र में है। उनकी स्कीइंग प्रतिभा बचपन से ही देखी गई थी। बाद में वह तिब्बती स्कीइंग टीम में शामिल हो गईं। वर्ष 2021 में होने वाले 19वें तिब्बत पर्वतारोहण महोत्सव के स्कीइंग पर्वतारोहण के युवा महिला वर्ग में उन्हें प्रथम स्थान मिला है। इसके बाद वह चीनी स्कीइंग टीम में भर्ती हो गईं और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने लगीं। युड्रोन ल्हामो एक बहुत ही मेहनती और आत्म-नियमन करने वाला स्कीयर है। वह अक्सर प्रैक्टिस क्लास के बाद एक्स्ट्रा एक्सरसाइज करती हैं। वह अपनी सारी ऊर्जा स्कीइंग में लगाती है और इसका आनंद लेती है। जब उन्होंने सीएमजी से बात की, तो उन्होंने कहा कि चढ़ाई करते समय उन्हें थकान महसूस हुई, लेकिन स्कीइंग करते समय उन्हें खुशी हुई। उन्हें दिल की गहराई से स्कीइंग करना पसंद है।

स्कीइंग माउंटनियरिंग पर्वतारोहण और स्कीइंग का एक संयोजन है। स्कीइंग पर्वतारोहण स्कीयर के पास एक ओर पर्वतारोहण कौशल और शारीरिक शक्ति होनी चाहिए, और दूसरी ओर स्कीइंग के कौशल में महारत हासिल करनी चाहिए। इस इवेंट के लिए कृत्रिम बर्फ, मशीन द्वारा दबाए गए बर्फ के ट्रैक और केबल-कार प्रणाली के निर्माण की आवश्यकता नहीं है। खास बात यह है कि पारिस्थितिक पर्यावरण पर इसका बुरा प्रभाव लगभग शून्य है। स्कीइंग पर्वतारोहण वर्ष 2026 में होने वाले मिलान शीतकालीन ओलंपिक का आधिकारिक खेल है और यह 5 स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेगा।

साल 2016 में, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के खेल ब्यूरो ने चीन में पहली प्रांत-स्तरीय स्कीइंग टीम की स्थापना की, जो स्कीइंग पर्वतारोहण, क्रॉस-कंट्री स्कीइंग और सिंगल-बोट स्कीइंग पर केंद्रित है। टीम के खिलाड़ियों ने कई सालों तक कड़ी मेहनत की है और बड़ी सफलता हासिल की है। तिब्बती टीम ने वर्ष 2020-21 नेशनल क्रॉस कंट्री स्कीइंग चैंपियनशिप में 13 स्वर्ण पदक जीते। चीन की ओर से पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक में दो खिलाड़ियों ने भाग लिया था। युद्रोन ल्हामो उनमें से सबसे अच्छे प्रतिनिधियों में से एक हैं। युड्रोन ल्हामो की निगाहें अब 2026 शीतकालीन ओलंपिक पर टिकी हैं। वह और उसके साथी नए सपने को हासिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें