Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nepal में पहाड़ी से टकराई बस, 6 लोगों की मौत, 28 घायल

March 12, 2023

Nepal में पहाड़ी से टकराई बस, 6 लोगों की मौत, 28 घायल

काठमांडूः नेपाल के सिंधुली जिले में रविवार को एक बस के पहाड़ी से टकरा जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। एक समाचार पत्र की खबराें के अनुसार ओखलढुंगा से काठमांडू जा रही बस मिड-हिल राजमार्ग के निकट फिक्कल ग्रामीण नगर पालिका-4 में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 34 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन पुरुषों और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी दाहाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद बस पहाड़ी से टकरा गई। उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को खुरकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक राज कुमार सिलवाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों में से पांच को इलाज के लिए हवाई मार्ग से काठमांडू ले जाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि बस चालक फरार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें