Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

विनियमन नीतियों से संबंधित Trump के फैसले को पलटने के लिए Congress को एकजुट होने की जरुरत: Ro Khanna

March 13, 2023

विनियमन नीतियों से संबंधित Trump के फैसले को पलटने के लिए Congress को एकजुट होने की जरुरत: Ro Khanna

वाशिंगटनः भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान लागू की गई विनियमन नीतियों को बदलने के लिए कांग्रेस से एकजुट होने का अनुरोध किया है। रो खन्ना का कहना है कि सिलिकॉन वैली बैंक के दिवालिया होने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विनियमन नीतियों को बदलने की आवश्यकता है। रो खन्ना ने एक बयान में कहा, कि ‘मुझे खुशी है कि वित्त विभाग ने लोगों की परेशानियों को सुना और कामगारों, नवाचार और अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के लिए कदम उठाए। लेकिन, काम यहीं खत्म नहीं होता है।’’

सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) के खाताधारक और जमाकर्ता सोमवार से बैंक में जमा अपनी धनराशि का लेन-देन कर सकेंगे। कांग्रेस सदस्य ने कहा, कि ‘हम 2008 से जानते हैं कि इस तरह के संकट को रोकने के लिए कड़े नियमों की जरूरत है। भविष्य की अस्थिरता को रोकने के लिए ट्रंप प्रशासन की ओर से लागू की गई विनियमन नीतियों को बदलने के लिए कांग्रेस को एकजुट होने की जरुरत है।’’ रो खन्ना अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें