Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानव को चंद्रमा पर उतारने का लक्ष्य लेकर 2027 में उड़ान भरेगा चीनी रॉकेट

March 13, 2023

मानव को चंद्रमा पर उतारने का लक्ष्य लेकर 2027 में उड़ान भरेगा चीनी रॉकेट

चीनी एयरोस्पेस विज्ञान और प्रौद्योगिकी निगम की पहली अकादमी के लॉन्ग मार्च 2 एफ़ वाहक रॉकेट के मुख्य डिजाइनर रोंग यी ने हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप के संवाददाता को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि चीन की नई पीढ़ी के मानवयुक्त वाहक रॉकेट का विकास व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रहा है, और इसके 2027 में पहली उड़ान के लिए तैयार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी का मानवयुक्त वाहक रॉकेट चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष परियोजना की विकास योजना पर आधारित है, जो नई पीढ़ी वाले मानवयुक्त अंतरिक्ष यान और चंद्र लैंडर के प्रक्षेपण के लिए अनुसंधान और विकास किए गए मानवयुक्त रॉकेट है।

रोंग यी के मुताबिक, वर्तमान में विभिन्न अनुसंधान और विकास कार्य व्यवस्थित रूप से बढ़ाया जा रहा है। चंद्रमा पर मानवयुक्त लैंडिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए भविष्य की चंद्र कक्षा की वहन क्षमता 27 टन होगी, और निम्न-पृथ्वी कक्षा की वहन क्षमता लगभग 70 टन होगी। बताया गया है कि नई पीढ़ी वाला मानवयुक्त रॉकेट लॉन्ग मार्च 2एफ़ मानवयुक्त रॉकेट के सफल अनुभव से सीखते हुए रॉकेट की विश्वसनीयता को और बेहतर बनाने के लिए बुद्धिमान उड़ान जैसी कई नई तकनीकों को जोड़ेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें