Last Updated: September 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

शारदा समूह की 66 संपत्तियों की नीलामी 11 अप्रैल को करेगा SEBI

March 13, 2023

शारदा समूह की 66 संपत्तियों की नीलामी 11 अप्रैल को करेगा SEBI

नई दिल्लीः भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) शारदा समूह की 66 संपत्तियों की नीलामी 11 अप्रैल को करेगा। कंपनी ने अवैध योजनाओं के जरिए जनता से जो पैसा जुटाया था, उसकी वसूली के लिए इन संपत्तियों की नीलामी कुल 32 करोड़ रुपए के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी। बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को एक नोटिस में कहा कि नीलामी वाली संपत्तियों में पश्चिम बंगाल स्थित भूखंड भी शामिल हैं। उसने बताया कि 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच ई-नीलामी का आयोजन किया जाएगा।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने जून 2022 में एक आदेश जारी किया था जिसमें उसने सेबी को शारदा समूह की कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी का निर्देश दिया था। इसी क्रम में यह नीलामी की जा रही है। शारदा समूह 239 निजी कंपनियों का समूह है। समूह ने पश्चिम बंगाल, असम तथा ओडिशा में कथित चिटफंड योजनाएं चलाई और इनके जरिए 17 लाख जमाकर्ताओं से 4,000 करोड़ रुपये जुटाए। अप्रैल 2013 में यह समूह ठप पड़ गया।

ये भी पढ़ें: CBSE 12th: वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल हुआ एक्टिव, जानें कब और कैसे करें आवेदन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें