Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

साली के प्रेम में पत्नी और बेटी को नहर में दिया धक्का, बच्ची की मौत

March 14, 2023

साली के प्रेम में पत्नी और बेटी को नहर में दिया धक्का, बच्ची की मौत

खन्ना: साली से अवैध संबधों के चलते एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और बेटी को मारने की प्लानिंग कर डाली। साजिश के तहत कथित आरोपी पत्नी और बेटी को सामान प्रवाहित करने के बहाने नहर किनारे ले आया और पत्नी को धक्का दे दिया लेकिन पत्नी बच गई तथा 5 वर्षीय बेटी नहर के तेज बहाव में बह गई। मामले की जांच के बाद खन्ना पुलिस ने आरोपी जीजा और साली को गिरμतार कर लिया है। खन्ना की एसएसपी अमनीत कौंडल ने यह जानकारी दी।

एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी गुरजीत कौर डिप्रेशन की मरीज है। इस कारण घर में कलह रहती थी। गुरप्रीत के अपनी साली से नाजायज संबंध बन गए थे। उन्होंने गुरजीत कौर की हत्या की साजिश रची। वह अपनी पत्नी और बच्चों को साथ लेकर सामान प्रवाहित करने के लिए सरहिंद नहर पर चला गया। गुरप्रीत ने गुरजीत कौर को धक्का दिया लेकिन गुरजीत कौर बच गई और 5 साल की बेटी सुखमनप्रीत कौर का हाथ छूट गया तथा वह तेज बहाव में बह गई।

इससे पहले रविवार को गुरप्रीत सिंह के भाई गुरचरण सिंह ने भाई द्वारा किसी तांत्रिक के बहकावे में आकर बच्ची की हत्या करने की आशंका जाहिर की थी। उसने पुलिस को बताया था कि गुरप्रीत परिवार के साथ अलग घर में रहता था। उनके घर में कलह रहती थी। इस कारण गुरप्रीत बाबाओं के पास जाता रहता था। एक बाबा ने उसके घर में आकर उसकी मां की मौत की भविष्यवाणी कर दी। इसका उपाय पूछने पर उसने गुरप्रीत को अपनी बेटी की बलि देने को कहा। गुरचरण सिंह के अनुसार इसी अंधविश्वास में गुरप्रीत सिंह ने नहर में अपनी बेटी को बहा दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें