Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग का रामचन्द्र पौडेल को बधाई संदेश

March 14, 2023

शी चिनफिंग का रामचन्द्र पौडेल को बधाई संदेश

14 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नेपाल के राष्ट्रपति के रूप में पद ग्रहण करने पर रामचन्द्र पौडेल को बधाई संदेश भेजा। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और नेपाल पहाड़ों और नदियों से जुड़े मित्रवत पड़ोसी हैं। 1955 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, चीन-नेपाल संबंधों ने हमेशा स्वस्थ और स्थिर विकास को बनाए रखते हुए बड़े और छोटे देशों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, मित्रता और आपसी सहायता का एक उदाहरण स्थापित किया है।

मैं चीन-नेपाल संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं, और मैं राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के साथ चीन और नेपाल के बीच पारंपरिक दोस्ती को आगे बढ़ाने, राजनीतिक आपसी विश्वास को मजबूत करने, “बेल्ट एंड रोड” का उच्च गुणवत्ता वाला सहनिर्माण करने, सांस्कृतिक व मानविकी आदान-प्रदान व सहयोग का विस्तार करने को तैयार हूं, ताकि विकास और समृद्धि के उन्मुख पीढ़ी दर पीढ़ी की चीन-नेपाल रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें