Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta ने 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

March 14, 2023

फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta ने 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा 10,000 और कर्मचारियों को नौकरियों से निकाल रही है। साथ ही व्यय में कटौती करते हुए 5000 रिक्त पदों पर भी नियुक्ति नहीं की जाएगी. कंपनी ने मंगलवार को बताया कि वह अपने नियोक्ता टीम का आकार घटाएगी और अपने प्रौद्योगिकी समूह में अप्रैल के अंत में और लोगों को नौकरी से निकालेगी। जकरबर्ग ने कहा कि हमने बेहद मुश्किल फैसला लिया है. मुझे लगता है कि अब हमें खुद को इसके लिए तैयार कर लेना चाहिए कि ये नई आर्थिक वास्तविकता कई सालों तक रहेगी. टेक ग्रुप में छंटनी की प्रक्रिया अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद है, जबकि बिजनेस ग्रुप में मई तक ये पूरी हो सकती है। हालांकि, कुछ मामलों में ये प्रक्रिया इस साल के आखिर तक पूरी हो सकतीं हैं।

ये भी पढ़ें: गैंग का नाम लेकर एक करोड़ रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें