Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Trucking Marketplace Raho ने 20 करोड़ की पूंजी जुटाई

March 14, 2023

Trucking Marketplace Raho ने 20 करोड़ की पूंजी जुटाई

नई दिल्ली: डिजिटल फ्रेट नेटवर्क राहो ने 20 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस राउंड का नेतृत्व इन्फ्लेक्शन प्वाइंट वेंचर्स (आईपीवी), रुट्स वेंचर्स, ब्लूम फाउंडर्स फंड और विजय शेखर शर्मा, कुणाल शाह, के कृष्ण कुमार, वेंकटेश विजयराघवन, असीम खुराना जैसे प्रमुख निवेशकों ने किया। जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल देश भर में राहो की भौगोलिक उपस्थिति बढ़ाने और फ्रेट मैचिंग को स्वचालित करने के लिए इसकी डेटा साइंस और एमएल क्षमताओं को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। राहो के सह-संस्थापक और सीईओ इम्तियाज ने कहा, ‘‘भारत के ट्रक चालकों और अन्य चालकों के लिए जीवन को बेहतर बनाने के अपने मिशन को जारी रखते हुए हमें खुशी हो रही है। इस पूंजी के साथ, हमारी माल ढुलाई दक्षता बढ़ाने के लिए हमारे डेटा विज्ञान और मशीन लर्निंग की क्षमताओं को मजबूत करने के साथ-साथ भारत में और अधिक भौगोलिक क्षेत्रों में अपनी पहुंच का विस्तार करने की योजना है।

राहो में हम सभी के लिए एक बेहतर कल का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ आईपीवी के संस्थापक और सीईओ विनय बंसल ने कहा, ‘‘हम राहो में अपना निवेश जारी रखने के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि हम डिजिटाइज्ड ट्रकिंग के बड़े पैमाने पर अप्रयुक्त बाजार में विकास की भारी संभावना देखते हैं। राहो टीम ने मजबूत बुनियादी सिद्धांतों के साथ एक स्थायी कारोबारी मॉडल के निर्माण में असाधारण समर्पण दिखाया है। हम सफलता की ओर उनकी यात्र का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।’’ गुड़गांव स्थित कंपनी का एनसीआर, चेन्नई, बेंगलुरु, कोयम्बटूर, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, पुणो, अहमदाबाद, कानपुर, करनाल और अन्य जैसे प्रमुख शहरों में मौजूदगी के साथ भारत के 15 से अधिक शहरों में परिचालन है। नई पूंजी के साथ स्टार्टअप अपने नेटवर्क का और विस्तार करना चाहती है और ट्रकिंग क्षेत्र में दक्षता का निर्माण करना चाहती है।

ये भी पढ़ें: गैंग का नाम लेकर एक करोड़ रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें