Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कल हो रहा है मीन रा​शि में सूर्य का गोचर, इन चार राशि वालों पर होगा इसका प्रभाव

March 14, 2023

कल हो रहा है मीन रा​शि में सूर्य का गोचर, इन चार राशि वालों पर होगा इसका प्रभाव

15 अप्रैल यानि कल दिन बुधवार को मीन राशि में सूर्य का गोचर हो रहा है। सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का मीन में गोचर 15 मार्च बुधवार को सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर होगा और 14 अप्रैल तक सूर्य मीन रा​शि में रहेगा। सूर्य का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जातकों को प्रभावित करेगा। आइए जानते है आपकी राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव:

सूर्य गोचर 2023 4 राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव
मेष: सूर्य की मीन संक्रांति मेष राशि के जातकों के लिए नकारात्मक प्रभाव वाली हो सकती है. आपकी राशि के जातकों को वाद विवाद में पड़ने की आशंका है या फिर कोई दुखद सूचना मिल सकती है. इस एक माह में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और फिजूलखर्ची भी परेशान करेगी. आपको लगेगा कि काम अटक रहे हैं और भागदौड़ का सकारात्मक फल नहीं मिल रहा है. 15 मार्च से 14 अप्रैल के बीच आपकी सेहत भी खराब हो सकती है.

धनु: सूर्य का यह रा​शि परिवर्तन आपके जीवन में मिलाजुला परिणाम दे सकता है. इस समय में आप मानसिक दबाव महसूस करेंगे, तनाव की वजह से सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है. स्वास्थ्य का ध्याान रखना होगा. पारिवारिक जीवन भी तनावपूर्ण हो सकता है. संभव हो तो आप अपने बर्ताव और वाणी पर संयम रखें. बातों को दिल पर न लें. 15 मार्च से 14 अप्रैल के मध्य कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है.

कुंभ: सूर्य का मीन में गोचर आपकी राशि के लोगों को सतर्क करने वाला है. आप वर्कप्लेस पर साजिश का शिकार बन सकते हैं. इससे बचने का आसान उपाय है कि आपका जो काम है, उसे पूरा करके घर आ जाएं. बेकार की बातों में समय न बर्बाद करें. इस दौरान परिवार में किसी बात पर वाद विवाद या मतभेद हो सकता है. संयम और शांति के साथ काम लें. सेहत खराब होने की आशंका है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें