Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan के साथ उपनिवेश की तरह व्यवहार कर रहा है IMF : Maryam Nawaz Sharif

March 14, 2023

Pakistan के साथ उपनिवेश की तरह व्यवहार कर रहा है IMF : Maryam Nawaz Sharif

लाहौरः पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) (पीएमएल-एन) की वरिष्ठ नेता मरियम नवाज ने कहा है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के लिए एक ‘‘बंधक’’ है और उसके साथ वह एक उपनिवेश की तरह व्यवहार कर रहा है। मरियम नवाज ने वैश्विक ऋणदाता के साथ पिछले समझौतों का उल्लंघन करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना करते हुए यह बात कहीं। दरअसल, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट का सामना कर रही है। देश वाशिंगटन स्थित आईएमएफ से 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर की बेहद आवश्यक धनराशि का इंतजार कर रहा है।

मरियम ने सोमवार को यहां लाहौर के मॉडल टाउन इलाके में युवाओं और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कि ‘ आईएमएफ हम पर भरोसा करने को तैयार नहीं है। पाकिस्तान आईएमएफ का बंधक है और वह देश के साथ एक उपनिवेश की तरह व्यवहार कर रहा है। हम इसके चंगुल से निकलने की कोशिश भी करें तो नहीं कर पाते हैं।’’

पाकिस्तान की एक खबर के मुताबिक, मरियम ने पिछले आईएमएफ समझौते की धज्जियां उड़ाने के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान की कड़ी आलोचना भी की हैं। उन्होंने कहा कि इमरान खान की गलतियों की वजह से देश एक अरब रुपए की भीख मांग रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें