Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में बिजली परियोजनाओं पर लगेगा वाटर सेस, विधेयक पेश

March 14, 2023

Himachal में बिजली परियोजनाओं पर लगेगा वाटर सेस, विधेयक पेश

शिमलाः हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन में राज्य कीबिजली परियोजनाओं परवाटरसेस लगाने सम्बंधी मंगलवार को विधेयक पेश किया गया। सरकार का दावा है कि इससे आम जनता पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन में बिजली परियोजनाओं परवाटरसेस लगाने सम्बंधी विधेयक पेश किया। उन्होंने कहाकि राज्य की नदियों और सहायक नदियों में जो पानी बह रहा है, उससे आय होसकती है। बिजली उत्पादन पर ऐसा कर दूसरे राज्यों में भी लगा हुआ है। प्रदेश पर कर्ज बहुत है, लेकिन कर आमदनी कम है।

इस कदम से चार हजार करोड़ रुपये की आमदनी होगी। यह जो विधेयक वह लेकर आए हैं। इस पर उन्होंने रात को 2.08 मिनट पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कर बड़ी परियोजनाओं पर लगाया जाएगा तथा इसका आम जनता पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की व्यवस्थाओं का अध्ययन करने के बाद यह विधेयक लाया गया है।

सरकार आय बढ़ाने के अन्य स्नेतों पर भी आने वाले समय में कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि इसको लेकर गत सोमवार को भी भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष के अलावा एनटीपीसी और एनएचपीसी से भी बातकी गई है। इसको लेकर कई जगह समझौता भी करना पड़ सकता है। अगर किसी परियोजना पर यह सेस बोझ प्रतीत होगा तो इस पर विचार करेंगे। इससे राज्य को लगभग चार हजार करोड़ रुपए आय होने का अनुमान है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें