Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजुकी मोटरसाइकिल ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ किया करार

March 15, 2023

सुजुकी मोटरसाइकिल ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ किया करार

नई दिल्ली: दोपहिया वाहनों की विनिर्माता कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने वाहनों और कलपुर्जों के लिए अपने डीलर साझेदारों को थोक वित्तपोषण मुहैया करवाने की खातिर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ हाथ मिलाए हैं।कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस पहल से देशभर में कंपनी के डीलर साझेदारों को समर्थन मिलेगा और वे अपने कारोबार एवं परिचालनों का विस्तार कर पाएंगे।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष (बिक्री, विपणन एवं ब्रिकी बाद) देवाशीष हांडा ने कहा, ‘‘एक जिम्मेदार कंपनी होने के नाते हम अपने डीलर साझेदारों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिससे कि वे अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकें।’’ स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में क्षेत्रीय प्रमुख (वैश्विक अनुषंगी, भारत एवं दक्षिण एशिया) चंदनदीप कौर ने कहा कि बैंक भारत में व्यवसायों को आवश्यक वित्तीय साधन उपलब्ध करवाकर कारोबारों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: गैंग का नाम लेकर एक करोड़ रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें