Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

China के आउटबाउंड समूह यात्रा के लिए प्रायोगिक गंतव्य देशों की संख्या 60 पहुंची

March 15, 2023

China के आउटबाउंड समूह यात्रा के लिए प्रायोगिक गंतव्य देशों की संख्या 60 पहुंची

15 मार्च से चीन के आउटबाउंड समूह यात्रा के लिए गंतव्य देशों की सूची में 40 और देश जोड़े जाएंगे। चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में इस बात की घोषणा की। यह सूचना जारी होने के बाद, चीन के घरेलू पर्यटन एजेंसियों और ऑनलाइन पर्यटन कंपनियों ने “हवाई टिकट प्लस होटल” आदि व्यवसाय के उत्पाद रिलीज, प्रचार की तैयारी तुरंत शुरू कर दी।

इस सूची के दूसरे बैच की घोषणा के बाद, चीन में आउटबाउंड समूह यात्रा खोलने वाले प्रायोगिक गंतव्य देशों की कुल संख्या 60 तक पहुंची है। यूरोपीय और दक्षिण प्रशांतीय देशों में अनेक यात्रा मार्गों को श्रृंखला में जोड़ा जा सकेगा। इससे संबंधित विवरण के लिए अधिक चीनी पर्यटकों को पर्यटन एजेंसियों की ओर आकर्षित किया गया है।

पता चला है कि चीन में प्रवेश और निकास नीतियों के अनुकूलन और समायोजन के बाद से, इस सूची में सम्मिलित देशों में यात्रा करने के लिये हवाई टिकटों और होटलों के आरक्षणों की संख्या में भी दिन-ब-दिन काफी वृद्धि हुई है। पर्यटन एजेंसियों ने कहा कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की छुट्टी के दौरान, चीन की आउटबाउंड यात्रा में रुचि लगातार बढ़ रही है और इस मार्च के मध्य में पंजीकरण शिखर अवधि के आरंभ की उम्मीद है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें