Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

डीएलएफ की गुरुग्राम स्थित परियोजना के 1,137 फ्लैट तीन दिन में 8,000 करोड़ रुपये में बिके

March 16, 2023

डीएलएफ की गुरुग्राम स्थित परियोजना के 1,137 फ्लैट तीन दिन में 8,000 करोड़ रुपये में बिके

नयी दिल्ली: जमीन-जायदाद के कारोबार से जुड़ी कंपनी डीएलएफ लिमिटेड ने गुरुग्राम स्थित आवासीय परियोजना में तीन दिन के भी तर 1,137 लग्जरी अपार्टमेंट बेचे हैं। प्रत्येक फ्लैट की कीमत सात करोड़ रुपये से अधिक है और इनकी बिक्री से कंपनी को 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला है।डीएलएफ ने कहा कि यह प्रमुख शहरों में महंगे फ्लैट की मजबूत मांग को दिखाता है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में कहा, ‘‘लग्जरी हाइराइज आवास परियोजना ‘द आर्बर’ की औपचारिक बिक्री शुरू होने से पहले ही 8,000 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री प्राप्त हुई।’’

कंपनी 25 एकड़ की इस परियोजना में पांच टॉवर में 1,137 चार बीएचके अपार्टमेंट बनाएगी। हर टॉवर 38-39 मंजिल का होगा। यह परियोजना गुरुग्राम के सेक्टर 63 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन में स्थित है। डीएलएफ ने कहा कि लांच होने से पहले ही तीन दिन के भीतर यह परियोजना पूरी तरह से बिक गई। डीएलएफ इंडिया में समूह कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कारोबारी अधिकारी आकाश ओहरी ने कहा, ‘‘रियल एस्टेट, विशेषकर भ रोसेमंद डेवलपरों के उत्पादों की मांग बहुत मजबूत है।’’

ये भी पढ़ें: देररात घर में घुसकर हमला, पति-पत्नी घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें