Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में बस से टकराया मोटरसाइकिल, 1 युवक की हुई मौत

March 16, 2023

Himachal में बस से टकराया मोटरसाइकिल, 1 युवक की हुई मौत

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के डांगडी-कांगु संपर्क मार्ग पर एक मोटरसाइकिल के फिसल कर बस से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतक शिवम (21) अपनी बहन अंशिका (18) के साथ सुजानपुर टीहरा में होली मेले में भाग लेने के बाद अपने गांव लौट रहा था, तभी बुधवार रात यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि वाहन को मोड़ते वक्त शिवम ने अपना नियंत्रण खो दिया था। उन्होंने बताया कि घायल युवती को इलाज के लिए हमीरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें