Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे चढक़र 82.51 पर पहुंचा

March 17, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे चढक़र 82.51 पर पहुंचा

मुंबई: वैश्विक बाजारों के साथ-साथ घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे चढक़र 82.51 पर पहुंच गया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.50 पर मजबूत खुला, फिर कुछ गिरावट के साथ 82.54 के स्तर पर आ गया। कुछ देर बाद रुपया 25 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.51 पर कारोबार कर रहा था।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.76 के स्तर पर बंद हुआ था।इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 फीसदी गिरकर 104.12 पर पहुंच गया।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.10 प्रतिशत बढक़र 75.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी निवेशक बृहस्पतिवार को भी शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने इस दिन 282.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: घड़ा ही नहीं, मिट्टी की बोतल और गिलास भी हैं खास, प्राकृतिक ठंडक के साथ पानी का स्वाद बढ़ाएं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें