Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीमावर्ती और सीमापार आर्थिक सहयोग क्षेत्र का विकास बढ़ाएगा China

March 17, 2023

सीमावर्ती और सीमापार आर्थिक सहयोग क्षेत्र का विकास बढ़ाएगा China

चीन सीमावर्ती और सीमापार आर्थिक सहयोग क्षेत्रों का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाने के लिए 15 कदम उठाएगा। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने हाल में विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय विकास व सुधार आयोग समेत 16 विभागों के साथ सीमावर्ती और सीमापार आर्थिक सहयोग क्षेत्र का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाने के बारे में सूचना जारी की।

इसमें कहा गया है कि सीमावर्ती और सीमापार आर्थिक सहयोग क्षेत्र पड़ोसी देशों और क्षेत्रों के साथ सहयोग बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच ही नहीं, चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए मजबूत समर्थन भी है। इन आर्थिक सहयोग क्षेत्रों को सीमा व्यापार, प्रसंस्करण और विनिर्माण, उत्पादन सेवा, रसद और खरीददारी समेत उच्च स्तरीय खुला मंच बनाना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें