Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा गए 700 पंजाबी छात्रों का मामला विदेश मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा: MP विक्रमजीत साहनी

March 18, 2023

कनाडा गए 700 पंजाबी छात्रों का मामला विदेश मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा: MP विक्रमजीत साहनी

अमृतसर : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने कहा कि कनाडा में पढ़ाई करने गए पंजाब के 700 छात्रों को वापस भेजने के मामले को वह विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने दावा किया कि संसदीय समिति की बैठक में वह यह मुद्दा विदेश मंत्री एस. जयशंकर के समक्ष उठाएंगे। इस संदर्भ में वह ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग से बातचीत कर मामले की जानकारी हासिल कर चुके हैं। विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा कि उन्होंने भारतीय उच्चायोग से बातचीत की है। इस मामले की पूरी तरह से जांच करने को कहा है ताकि स्टूडैंट्स को ये फर्जी पेपर किसने जारी किए, का पता चल सके। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

कनाडा सरकार से अनुरोध करेंगे कि स्टूडैंट्स को डिपोर्ट न किया जाए। उनका कनाडा की यूनिविर्सटीज में पुनर्वास किया जाए। सांसद साहनी ने कहा कि पंजाबी नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने के अपने प्रयास को जारी रखा हुआ है। आज मल्टी स्किल डिवैल्पमैंट सैंटर अमृतसर में सन फाऊंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय जॉब मोबिलाइजेशन कैंप का उद्घाटन किया गया। इसके तहत ऑटोमोटिव, कारपेंटर, कंस्ट्रक्शन, ड्राइवर्स, इलैक्ट्रीशियन, एफएंडबी, हैल्थ, हॉस्पिटैलिटी, आईटी, ऑयल एंड गैस, प्लम्बर, वेल्डर आदि जैसे विभिन्न ट्रेडों में आवश्यक कौशल और अनुभव वाले उम्मीदवारों को कनाडा, यूएसए, यूके, यूरोप, खाड़ी देश, जापान और ऑस्ट्रेलिया में संभावित रोजगार के लिए पंजीकृत किया जाएगा।

सांसद साहनी ने कहा कि पंजीकरण के बाद अप्रैल के मध्य में भाषा में माहिरता की परीक्षा होगी। मई के दौरान चयन का प्रीलिमिनरी दौर होगा। चयन का अंतिम दौर जून के मध्य में उपरोक्त देशों में संभावित नियोक्ताओं द्वारा किया जाएगा। उन्होंने स्किलिंग की आवश्यकता पर बल देते हुए आने वाले चार वर्षों में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में 50,000 नौकरियां प्रदान करने का दावा भी किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें