Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Yogi अयोध्या में विकास कार्यो की करेंगे समीक्षा

March 18, 2023

CM Yogi अयोध्या में विकास कार्यो की करेंगे समीक्षा

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और बाद में मण्डलीय समीक्षा बैठक करेंगे। योगी कल सुबह प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर का दर्शन एवं श्री राम जन्म भूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित कराये जा रहे कौशलेश कुण्ड, मल्टीलेवल पार्किंग आदि कार्यों को भी देखेंगे।

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन बड़ी बुआ समपार (आरओबी) संख्या 112 तथा मोहबरा बाजार समपार संख्या 111 बी का भी निरीक्षण करेंगे। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास से भेंट करेंगे। अपरान्ह दो बजे मण्डलायुक्त कार्यालय सभागार में अयोध्या विजन 2047 की समीक्षा के साथ मण्डलीय समीक्षा बैठक करेंगे।

बैैठक के पश्चात मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन सडक़ तथा अयोध्या सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से एयरपोर्ट तक फोरलेन सडक़ का निरीक्षण भी करेंगे। उनके बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा दर्शन नगर स्थित सूर्यकुंड के सौंदर्यीकरण को भी देखेंगे। मण्डलायुक्त सभागार में मण्डलीय समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी, विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम अयोध्या के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें