Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूजीलैंड की वनडे टीम में ब्रेसवेल की जगह लेंगे Ravindra

March 18, 2023

न्यूजीलैंड की वनडे टीम में ब्रेसवेल की जगह लेंगे Ravindra

वेलिंगटन : लेफ्ट आर्म स्पिन आलराउंडर रचिन रवींद्र को ऑफ स्पिन आलराउंडर माइकल ब्रेसवेल की जगह न्यूजीलैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी हैं। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला माइकल ब्रेसवेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चोटिल विल जैक्स की जगह चुना है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में ब्रेसवेल की जगह रचिन रवींद्र को बुलाया गया है।

रवींद्र बुधवार को आकलैंड में वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे। वनडे सीरीज का पहला मैच 25 मार्च को ईडन पार्क में खेला जाएगा। रवींद्र ने न्यूजीलैंड के लिए छह टी20 और तीन टेस्ट खेले हैं लेकिन वनडे में वह अभी तक नहीं खेल पाए हैं। ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए सात टेस्ट, 19 वनडे और 16 टी20आई खेले हैं। 117 टी20 मैचों में उनके नाम 133 के स्ट्राइक रेट से 2284 रन है, वहीं 6.52 की इकॉनमी से उनके नाम 40 विकेट भी हैं। बेंगलुरु का पहला मैच दो अप्रैल को मुंबई इंडियंस से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें