Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्ट्रेस माहिया माही को ढाका एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार

March 18, 2023

एक्ट्रेस माहिया माही को ढाका एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार

ढाका: ढाका की फिल्म एक्ट्रेस माहिया माही को शनिवार को डिजिटल सुरक्षा कानून के तहत दर्ज एक मामले में हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया। मामले के बयान के मुताबिक, माहिया माही ने अपने फेसबुक पेज से पुलिस पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार तड़के लाइव किया था। जीएमपी के सहायक आयुक्त असदुज्जमां ने शनिवार को इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गाजीपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस (जीएमपी) ने एक्ट्रेस को सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार किया, जब वह सऊदी अरब से लौट रही थीं। वह मक्का की धार्मिक यात्र करने के बाद वापस आ गई हैं। माहिया माही और उनके पति के खिलाफ फेसबुक लाइव के जरिए पुलिस को बदनाम करने और एक व्यवसायी के साथ जबरन वसूली, मारपीट में कथित रूप से शामिल होने के दो मामले दर्ज किए गए। बासन पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर रोकोन मिया ने माही और उनके पति रकीब सरकार के खिलाफ डिजिटल सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि व्यवसायी इस्माइल हुसैन ने शुक्रवार की रात बासन थाने में दंपती समेत 28 लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ व जबरन जमीन कब्जाने के आरोप में दर्ज कराया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें