Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पलवल होडल पुलिस ने सड़क मार्गों पर आने जाने वाले लोगों से लूट करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

March 19, 2023

पलवल होडल पुलिस ने सड़क मार्गों पर आने जाने वाले लोगों से लूट करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पलवल: होडल थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो सड़क मार्गों पर आने जाने वाले लोगों से पैसे,मोबाइल और बाईकों को लूट कर फरार हो जाता है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से लूटी गई एक बाइक और लूट का एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।

होडल थाना पुलिस ने लगभग दो साल पहले हुई लूट की वारदात में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में बाबरी मोड पर 4 युवकों ने एक व्यक्ति से उसकी बाइक व फोन लूट लिया था। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन सैनिक कालोनी होडल निवासी लक्ष्मण पिछले दो सालों से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की एक बाइक और फोन को बरामद कर किया है। जांच अधिकारी ने बताया की आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें