Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हालैंड की हैट्रिक, मैनचेस्टर सिटी एफए कप के सेमीफाइनल में

March 19, 2023

हालैंड की हैट्रिक, मैनचेस्टर सिटी एफए कप के सेमीफाइनल में

लंदन: एर्लिंग हालैंड ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हैट्रिक जमाई जिससे मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को 6-0 से हराकर एफए कप फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालैंड इस तरह से पिछले दो मैचों में आठ गोल कर चुके हैं। उन्होंने लिपजिग के खिलाफ मंगलवार को चैंपियंस लीग के मैच में मैनचेस्टर सिटी की 7-0 से जीत में पांच गोल किए थे।

मैनचेस्टर सिटी की यह सभी प्रतियोगिताओं में लगातार छठी जीत है और इस बीच उसने कुल 23 गोल दागे हैं। इस बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग में टोटेनहैम ने अंतिम स्थान पर काबिज साउथम्पटन के खिलाफ 3-1 से बढ़त हासिल करने के बावजूद आखिर में 3-3 से ड्रॉ खेला। एक अन्य मैच में लीड्स ने वॉल्वरहैम्प्टन को 4-2 से हराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें