Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां चिंतपूर्णी के दर पर भक्तों का सैलाब,लगी लंबी लंबी लाइनें

March 19, 2023

मां चिंतपूर्णी के दर पर भक्तों का सैलाब,लगी लंबी लंबी लाइनें

रविवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मन्दिर में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली सुबह मन्दिर के कपाट खुलने के साथ ही माता रानी के दर्शनों के लिए श्रदालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी दोपहर तक मां के भक्तों की लंबी लंबी लाइनें पुराने बस स्टैंड को भी पार कर गई।दोपहर के समय ए डी सी ऊना महेंदर पाल गुर्जर भी मन्दिर पहुंचे और माथा टेककर माता रानी का आर्शीवाद लिया।सारा दिन मां के दरबार में श्रदालुओं की आवाजाही बनी रही।वंही मंदिर परिसर में डयूटी पर तैनात ऊना चंबा सिरमौर के होमगार्ड बेहतर व्यवस्था बनाने में डटे रहे।हवलदार दिलबाग सिंह,हवलदार शिवदयाल और हवलदार तिलकराज ने दर्शन स्थल के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाने के लिए मोर्चा संभाला हुआ था जिस कारण श्रदालुओं को लाइनों में बड़ी देर तक माता रानी के दर्शनों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा था।

मन्दिर आने वाले श्रदालुओं में ज्यादातर यू पी और पंजाब राज्य से श्रदालुओं की संख्या ज्यादा थी।मन्दिर दर्शनों के लिए श्रदालुओं को तीन जगह पर दर्शन पर्ची दी जा रही थी।मां के दर आने वाले बुजर्ग और दिव्यांग श्रदालुओं के लिए लिफ्ट की सुविधा मन्दिर प्रशासन की ओर से मुहैया करवाई गई थी।वंही मन्दिर में डयूटी पर तैनात होमगार्ड द्वारा बेहतर व्यवस्था बनाने के चलते इस रविवार को अव्यवस्था का माहौल देखने को नहीं मिला।ड्यूटी पर तैनात हवलदार दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्हें अपने अधिकारियों से जो भी आदेश मिलते हैं उसी के अनुसार होमगार्ड तुरन्त चौकस होकर व्यवस्था बनाने में डट जाते हैं।उधर मन्दिर अधिकारी बलबंत पटियाल ने बताया कि रविवार को करीब 25हजार श्रदालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगवाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें