Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Arjun Bijlani और पत्नी Neha Swami ने 20 साल के साथ का मनाया जश्न

March 20, 2023

Arjun Bijlani और पत्नी Neha Swami ने 20 साल के साथ का मनाया जश्न

मुंबई: टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी को आखिरी बार ‘स्प्लिट्सविला एक्स 4’ में देखा गया था। उन्होंने अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ 20 साल पूरे होने की खुशी में जश्न मनाया। बता दें कि इस कपल ने शादी 20 मई, 2013 को की थी, लेकिन 20 साल पहले एक-दूसरे से पहली बार मिले थे।

अपनी पत्नी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए एक्टर ने कहा, “20 साल पहले मैं उनसे एक होटल में मिला था, जहां मैं एक दोस्त के साथ गया था। उनकी सादगी ने मुझे आकर्षित किया और आखिरकार, हमने डेटिंग शुरू कर दी।”एक्टर ने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा: “हैप्पी 20!” इसके साथ हार्ट इमोजी का •ाी इस्तेमाल किया।

अर्जुन एक सफल एक्टर हैं और वह हमेशा अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को पूरी तरह से बैलेंस करने की कोशिश करते हैं। वह एक पारिवारिक व्यक्ति हैं।उन्होंने आगे कहा: “जिंदगी अच्छी है और यह सब आपके परिवार को प्यार करने के बारे में है। मुझे अपनी पत्नी और बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद है। 20 साल का साथ एक बहुत अच्छा एहसास है।

मेरी पत्नी मुझे पूरी तरह से पूरा करती है।”वर्कफ्रंट की बात करें तो, अर्जुन ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’, ‘नागिन’, ‘कवच’ जैसे कई टीवी शो का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ‘तेरे इश्क में घायल’ में स्पेशल अपीयरेंस दिया था। वह ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें